Wednesday, November 10, 2010

इंटेली‍जेन्‍ट ब्‍लॉगिंग अपनाऍं, बिना वजह न चिढ़ाऍं।

इंटेली‍जेन्‍ट ब्‍लॉगिंग अपनाऍं, बिना वजह न चिढ़ाऍं।
बहुत सुंदर कहा है ब्लॉग्गिंग बहुत ही सुंदर स्थान है अपने बात कहने का लेकिन कुछ लोग आज कल इसको एक युद्ध की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे है जो की बिल कुल ही गलत है बिना वहज किसी को न उकसाए
यही इसका सही उपयोग होगा इंटेली‍जेन्‍ट ब्‍लॉगिंग अपनाऍं, बिना वजह न चिढ़ाऍं।

Monday, November 8, 2010

एक हादसे का इन्तिज़ार करो तब लोगो के ---------------

जिस बेटी को अपने हाथों से पाला-पोसा, उसी को इन आंखों ने सड़क पर दम
तोड़ते देखा और इन्हीं हाथों ने उसकी चिता को अग्नि दी। मैं सड़क पर हाथ जोड़कर लोगों से अपनी बेटी को हॉस्पिटल ले जाने की गुहार करता रहा, लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था। अगर इन हत्यारे ड्राइवरों और सरकारी कर्मचारियों में सुधार आ जाए तो बहुत सी जानें बच जाएंगी।'

यह वेदना सड़क हादसे में अपनी बेटी को मरते देखने वाले एक पिता की है। सिविल लाइंस इलाके में राजनिवास मार्ग पर बी. एम. ग्रेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इश्मीत (14) क्लास 9 की स्टूडेंट थी। उसके पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि इश्मीत स्टूडेंट पास बनवाने के लिए चार दिन से लगातार कश्मीरी गेट इलाके में डीटीसी ऑफिस में जा रही थी। स्कूल के बाद बेटी के डेढ़ किलोमीटर पैदल जाने के कारण महेंद्र सिंह 2 नवंबर को खुद स्कूल पहुंचे। वह इश्मीत को साथ लेकर स्कूटर पर चर्च के नजदीक डीटीसी ऑफिस गए। वहां पास बनाने वाले कर्मचारी ने आनाकानी की। वह बेटी को लेकर दोबारा स्कूल पहुंचे। वहां से वह दोबारा डीटीसी ऑफिस की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान अलीपुर रोड पर ओबेरॉय अपार्टमेंट के सामने टूर ऐंड ट्रेवेल्स की एक बस ने रॉन्ग साइड में घूमकर उनके स्कूटर में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इश्मीत नीचे गिर गई। बस का अगला टायर उस पर चढ़ गया। बेटी की यह हालत देखकर महेंद्र सिंह ने रोते हुए आसपास से गुजर रहे गाड़ी वालों को हाथ जोड़कर रोकने की कोशिश की। न किसी कार वाले का दिल पसीजा, न फटफट सेवा के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी रोकी और ऑटो ड्राइवर ने भी तिपहिया में ब्रेक नहीं लगाया। महेंद्र सिंह को चीत्कार करते देखकर एक सरदार जी ने अपनी कार रोकी। इश्मीत को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अक्टूबर को इश्मीत को जन्मदिन था। तब महेंद्र सिंह उसके लिए ज्योमेट्री बॉक्स, पर्स और नई सड़क से एक बुक गिफ्ट लेकर आए थे। अपनी सीमित आमदनी के बावजूद वह अपने खर्च बंद कर बेटी की हर डिमांड पूरी करते थे। वह उसके लिए कंप्यूटर भी ले आए थे। उनका कहना है कि बेटी की कामयाबी ही उनकी जिंदगी की सफलता होती। वह तिनका-तिनका जोड़कर उसे आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, हालांकि वह खुद डॉक्टर बनना चाहती थी।

महेंद्र सिंह को भगवान से शिकायत है कि उसने उनके साथ यह ठीक नहीं किया। अब वह बेटी की कापियों में उसकी लिखावट देखकर उसे याद करते रहते हैं। इस दुखद हादसे से एक दिन पहले इश्मीत ने अपने पिता से सदीर् का हवाला देकर कोट निकालने के लिए कहा था। महेंद्र सिंह ने फुर्सत मिलते ही संदूक में रखा उसका कोट निकालने के लिए कहा था। अब उनका कहना है कि उस कोट को बाहर निकालने की जरूरत ही नहीं रही।

महेंद्र सिंह को जिंदगी भर का दुख देने वाले बस ड्राइवर लाभाराम को गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत भी मिल गई। दरअसल जानलेवा रोड एक्सिडेंट के केस में आईपीसी के सेक्शन 304ए के तहत एफआईआर होती है, जो जमानती अपराध है। इसमें थाने से ही बेल मिल जाती है। लाभाराम को जमानत पहले मिली, जबकि इश्मीत का अंतिम संस्कार बाद में हुआ। महेंद सिंह के मुताबिक, अगर इश्मीत की जान लेकर ही लापरवाह ड्राइवर कर्मचारी सुधर जाएं तो बहुत से बच्चे बच जाएंगे। उन्हें दुख है कि अगर इश्मीत को हॉस्पिटल ले जाने के लिए सड़क पर कोई जल्दी ठहर जाता तो उनकी बेटी बच सकती थी।
हर खबर कुछ कहती है लोगो की संवेदना ख़तम हो चुकी है.

Wednesday, November 3, 2010

आदमी अपने बिरादरी में ठीक रहता है

जंगल में एक हरे भरे जगह पर कुकर सभी इक्कट्ठा हैं........ मौका है - नया सरदार चुनने की रस्म पूर्ति करने का .......
वैसे तो कुक्कर स्वाभाव से ही स्वामिभक्त होते है और ये चुनाव वगैरा में मन नहीं लगाते - पर क्या है कि इस जंगल में लोकतंत्र की रावायत चली हुई है....... इसलिय दिखाने को ही सही... सभी कुक्कर चुनाव में भाग लेते हैं व् अगले तील साल के लिए सरदारी तय करते हैं.... वैसे ये सरदारी भी एक ही वंश के अधीन है........ शुरू से ही इस वंश को सरदारी करने का शौंक रहा था..... इसके लिए जंगल भी बाँट डाला गया...... ताकि अपनी सरदारी कायम रहे...... उसके बाद जो पुश्ते हुई .... उन्होंने और इस सरदारी को पुख्ता किया.....
वैसे इस जंगल का इतिहास बहुत ही पुराना है. कई सैकड़ों साल पहले दुसरे जंगल के जानवरों ने यहाँ के सिंहों पर शासन किया..... इतनी गुलामी के बाद सिंह दहाड़ना तो दूर, गुराना ही भूल गए.. कोई २०० साल पहले कुछ गोरे रंग के अलग तरह से जानवर इस जंगल में आये और ....... उन्होंने सिंहो को बिलकुल ही बदल डाला...... और उन्हें नख दांत शक्ति वहीन कर दिया ..... हालाँकि समय समय पर कुछ सिंह सरदार भी आये पर और उन्होंने अपनी कौम को जाग्रत करने का प्रयास किया पर - गौरे जानवरों की शिक्षा का इत्ता प्रभाव था कि उनका कोई प्रयास कामयाब नहीं हुवा.
आइये फिर उसी हरे-भरे स्थल पर चलते हैं - इस समय 50 से भी ज्यादा कुक्करों ने खड़े होकर पुराने सरदार के पक्ष में अपनी निष्ठा दर्शाई ..... और देखते ही देखते ... कई कुक्करों ने इक्कठे एक सुर में भौंकने लगे....
निवर्तमान सरदार ..... संतुष्ट हुवा..... और एक ऊँचे टीले पर चढ़कर ... जोर की गुर्हात भर का सब को शांत रहने का इशारा किया...... कुक्कर समुदाय बहुत ही प्रस्सन था ...... जज्बातों को काबू में रख कर चुप तो हुवा..... पर उमंगें इत्ती ज्यादा थी अत: उन्होंने सरदार के वर्णसकर्ण युवा पुत्र को घेर लिया ........ और उसकी भी स्तुति गान करने लगे.. निष्ठा और चम्मागिरी का ये अनुपम उद्धरण कहीं और देखने को नहीं मिला.
हालांकि मुद्दे तो बहुत थे...... कई कुक्कर भष्टाचार की सभी हदें पार कर चुके थे..... कुछ तो रक्षकों के मकान को अपने नाम किये बैठे थे, कुछ जंगल के जानवरों का राशन गोदाम में रख कर भूल गए थे - जो बाद में पड़ा-पड़ा सड़ गया . कुछ ने जंगल गौरव के नाम हजारों करोड़ डकार चुके लिए ...... पर सरदार ने इन सब को भुला कर सिंहो के उस गिरोह पर ही निशाना साधा. उन्हें आंतकवादी करार दे दिया गया ........ कुक्कर समुदाय और प्रस्सन हुवा......... मीडिया भी थी..... चकाचक फोटू, अखबार में पहले पेज पर ८० पॉइंट बोल्ड हेडिंग लगी " आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता" को बक्शा नहीं जाएगा........
जिन कुकरों ने दुनिया भर के घोटाले कर रखे थे..... बहुत खुश हुए और सरदार का इशारा पार का भौंकते हुए हमला करने भाग पड़े

गंगाराम और भारत के नंगाराम

बाबा मेरी बात सुनो......, गधा बनना मंज़ूर है ........ पर खुदा किसी को छोटा भाई न बनाये.......
रे गंगा राम के बात हो गयी.
कुछ नहीं बाबा, बस एक बात गधा बनना मंज़ूर है ........ पर खुदा किसी को छोटा भाई न बनाये.......
अरे फिर भी कुछ तो बोलेगा...
अब क्या बोलूं बाबा, घर में हम पांच भाई, मैं सबसे छोटा - गंगा राम..
ठीक है, इसमें के... एक न एक ने तो छोटा होना ही था....... तू हो गया.
नहीं बाबा, तेरा कोई बड़ा भाई है...
नहीं - गंगा राम..... न तो मेरा कोई बड़ा भाई है न ही कोई छोटा...पण तेरे जीसे छोटे-बड़े घने भाई से.....
बाबा, मैं असल की बात करूँ और तू बातां की खान लग रहा....
नहीं गंगा राम, मेरो कोई बड़ो भाई कोणी......
जी बात....
बाबा.... इब मैं अपना दर्द सुनाऊं .......
सुना भाई छोरे....
पहला बोला, रे गंगाराम, भैंसों ने सानी कर दे हमने सूट और बूट पहन रखे हैं....
ठीक है भैया.....
दूसरा बोला, रे गंगाराम, जा जीजी ने घर छोड़ आ, और हाँ जे सूट और बूट पहर जईओ - इज्जत का सवाल है .... हमने काम ज्यादा है....
ठीक है भैया.....
तीसरा बोला, रे गंगाराम, जा खेता में चला जा, पानी लगा दिए.... आज बिजली रात की है.
ठीक है भैया.....
चोथा बोला, रे गंगा राम, अब ये सूट और बूट तू पहन ले, मेरे पे छोटे हो गए.
ठीक hai
और हाँ, रात चला जाईये, प्रधान जी ने दारू पी राखी होगी.... उने राम राम कर दिए - जरूर, बापू ने मने कही थे.... पर मेरे कपडे ठीक कोणी - तने सूट और बूट पहर रखे हैं
भाई जे है छोटे भाई की दास्ताँ, अगर खुद सूट और बूट पहने तो कोई काम न करे ..... और हमने पहर लिए तो प्रधान जी तैयार........

Tuesday, November 2, 2010

क्रांति से पहले अध्यात्मिक क्रांति की आवश्यकता है

आज भारतीय मानुष काम नहीं करना चाहता – चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो। जिस तब्बके के बच्चे आगे नहीं पढ़ना चाहते सरकार को उनके लिए कुछ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंतज़ाम करना चाहिए... ये ठीक है की ये वोकेशनल ट्रेनिंग आज कक्षा दस के बाद है ...... पर इसे आठवी कक्षा के बाद चालू करन चाहिए और इसमें निजी क्षेत्र को भी आगे आना चाहिए.....
क्रांति से पहले अध्यात्मिक क्रांति की आवश्यकता है

Monday, November 1, 2010

बाबा के लिखने मात्र से क्रांति नहीं हो जाती

क्रांति.......... हर क्षेत्र में........
इस धरा पर अगर मेरे जैसे लोग जन्म ले कर शांति के लिए अनाप शनाप तरीके आजमा रहे है तो गलत है ....... सवेदनाओ को एक किनारे कर के समाज में एकरस हो जाना ही जीने की कला है... या फिर भावनाओं में जकड कर अपने को समाज से किनारे रखना .... दूसरी कला. अब अपने पर निर्भर करता है की कौन सी कला में निपुण होकर जीने लायक है.
हम है उस प्रभु के दासा.......
देखन आये जगत तमाशा..
इस तर्ज़ पर दूर से दुनिया को देखना और उस में खुद निर्लेप न होना. या खुद को दूर ही रखना - हर वाद, धारा, सम्युदाय, क्षेत्र से.
विश्व साहित्य प्रसिद्ध साईंस फिक्शन कृति ब्रेव न्यू वर्ल्ड के लेखक आल्डूअस हक्सले साहब के कथन हैं -“गंगा में मोक्ष की अभिलाषा लिए लोगों को डुबकी लगाते देख उनका चिन्तक मन क्लांत हो गया ..उन्होंने आगे लिखा -"भारतीयों ने जीवन के संघर्ष से मुंह मोड़ काल्पनिक सत्ताओं का सृजन कर लिया -आत्मा परमात्मा और मोक्ष जैसी धारणाएं इसी का परिणाम है !"”
मित्र सुरेश नागपाल जी के शब्द है....
क्यों, भई, क्यों चाहिए तुम्हे शांति......... कर्म करो....... शांति वान्ति कहीं नहीं है. तुम कहते शांति ..... नहीं मिलती ... और अब मेरे ख्याल से मिलनी भी नहीं चाहिए. यहाँ मानव जन्म में शांति का क्या काम. कर्म की बात करनी चाहिए..... शांति तो उन संतो को भी नहीं मिलती जो दूर कंदराओ में बैठे है. जो संन्यास धारण करके भी अखाड़ों और पदवी की राजनीति में उलझे रहते है.. और तुमने तो मात्र अपने नाम के आगे मात्र बाबा लगाया है.
अन्न धन और वैभव से परिपूर्ण सेठ का पता नहीं क्या हुवा...... शांति की तलाश में चल पड़ा. दूर किसी जंगल में जाकर राम जी के चरणों में धूनी जमा कर बैठ गया और.... प्रभु को सेठ की जिद्द के आगे नतमस्तक होकर दर्शन देने पड़े. तपस्या से खुश होकर उस नगर सेठ को राष्ट्र सेठ बनाने के धन-धन्य इत्यादी .. सेठ में कहा प्रभु मुझे ये सब नहीं चाहिए.......
मुझे बस शान्ति चाहिए.. राम जी ने कहा ... सेठ, तुमने रामायण पढ़ कर ऐसा सोच रहे हो........ मानव जन्म में तो मुझे कहाँ शान्ति मिली थी......सारी जिंदगी मात्र परेशानी, संघर्ष के अलावा क्या थी..... क्या मैं भी शांत मन से अजोध्या में एक किनारे बैठ कर जिंदगी नहीं काट सकता था..........
सत्य है....... इश्वर ने अवतार लिए है.. मात्र हमको रास्ता दिखाने को ही हैं....... और हम लोग अंधभक्ति में पड़ कर घंटी बजाने लग जाते हैं और उस कहानी के तत्व ज्ञान को भूल जाते हैं........
शान्ति नहीं............
अब क्रांति की बात होनी चाहिय........
भारत वर्ष में हर क्षत्र में क्रांति चाहिए.........
हम यानी लगभग १.२५ अरब की संख्या वाला देश जिसमे लगभग पच्चास प्रतिशत युवा माने तो २५ साल से भी कम की उम्र के हैं............... और यही युवा पीडी किसी न किसी बाबा, संत फकीर के चक्कर में पड़ी है....... कहीं जागरण और कहीं साईं संध्या के लिए दिन रात एक कर रहे हैं.
और हमरा अपना देश बनाने के लिए चीन से श्रमिक भी आने लग गए....... इस धार्मिक नशे और आलस्य का जीवन छोड़ कर एक नाद कर देना चाहिए.............
क्रांति.......... हर क्षेत्र में........
हम लोग छोटे-छोटे कार्य में निपुण होकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को बनायेंगे..........
बहरहाल, जय राम जी की