Sunday, November 28, 2010

उतना ही ज्यादा मुस्कराने की आदत है

अगर रख सको तो एक निशानी हूँ मैं,

खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं ,

रोक पाए न जिसको ये सारी दुनिया,

वोह एक बूँद आँख का पानी हूँ

मैं.....सबको प्यार देने की आदत है हमें,

अपनी अलग पहचान बनाने की आदत है हमे,

कितना भी गहरा जख्म दे कोई,

उतना ही ज्यादा मुस्कराने की आदत है

हमें...इस अजनबी दुनिया में अकेला ख्वाब हूँ मैं,

सवालो से खफा छोटा सा जवाब हूँ मैं,

जो समझ न सके मुझे,

उनके लिए "कौन"जो समझ गए उनके लिए खुली किताब हूँ मैं,

आँख से देखोगे तो खुश पाओगे,

दिल से पूछोगे तो दर्द का सैलाब हूँ मैं,,

,,,"अगर रख सको तो निशानी,

खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं

भाई किसी मित्र ने ऑरकुट पर मेल की है अब आप के सामने है

Saturday, November 27, 2010

परदेसी की वापसी

जब एक परदेसी की अपने वतन की वापसी होती है उसके दिल में बहुत अरमान होते है
परदेसी को अपने वतन अपने गाँव अपने देश की मिटटी की खुसबू की याद आती है कभी वो याद कर के हँसता है कभी कुछ याद करके अपने आख को नम करता है परदेसी का दिल अपनों से मिलाने को तडफता है ,सबकी याद एक एक करके आती है ,और जब उस दौरान गाड़ी किसी कारन से देर होती है एक एक मिनट एक एक साल के बराबर लगता है
गाँव में सबको उसका बहुत इंतजार है, किसी के लिए रिमोट वाली कार लाया हूं तो किसी के लिए कैमरा... पूरे तीन साल बाद जो आ रहा हूं। तीन साल बाद क्यों आ रहे हो, पहले क्यों नहीं आए, यह पूछने पर वह बोला, बार-बार आऊंगा तो दिन रात काम करके जो पैसे बचाएं हैं वह टिकट पर ही खर्च हो जाएंगे। गांव में मकान पक्का करना है, बड़ा टीवी लगाना है, तीन जवान बहनें हैं जिनकी शादी भी करनी है। मुझे हिंदी फिल्मों के सीन याद आने लगे, बिल्कुल हीरो की तरह। उसकी लाइफ में भी इतना ही थ्रिल होता है।
परदेसी पुरे गाँव का एक हीरो होता है सबको उसका इन्तिज़ार होता है और परदेसी को अपनों का इन्तिज़ार होता है।
क्या आप परदेसी है ???????????????????

कभी किसी को मुकम्मल जहा नहीं मिलता

कभी किसी को मुकम्मल जहा नहीं मिलता ,
कही जमी तो कही आसमा नहीं मिलता ,
---------------------------------------
-----------------------------
---------------------
-----------------
आप के विचार सादर आमंत्रित है.

Thursday, November 25, 2010

रहिमन चुप रह देखए देख दिनन के फेर

सर्दी के बाद गर्मी ,गर्मी के बाद सर्दी आती ही है,
रहिमन चुप रह देखए देख दिनन के फेर ।
फिर नीके दिन आयगे बहुर न लगेये देर।
आज के लिए इतना ही काफी है

"बाहर तेरी माँ नाच रही थी"

सभी ब्लोगर्स भाइयों को जय राम जी की

आज अपने मित्र को "लफ़त्तू की संगत" मैं ले गए. बहुत ही आनंद आया. लगभग २-३ घंटे तक हम दोनों पांडेजी के लाफ्तू के साथ रामनगर में ऐश करते रहे.

बच्चपन की कई बातें हमें भी बार बार याद आती रही. और उन्हीं का जिक्र कर रहा हूँ.
एक मास्टर जी जो हमे प्राथमिक कक्षा में पड़ते थे. एक बार एक बच्चा कक्षा के बाहर झांक रहा था. मास्टरजी ने उसे बुला कर पहेले तो २ झापड़ रसीद किया फिर पूछा "बाहर तेरी माँ नाच रही थी" बेचारा बच्चा क्या जवाब देता. हाँ मगर लफ्तू टाइप कई लड़के उसको कई दिन तक छेड़ते रहे - बाहर तेरी माँ नाच रही है.

जब में नवी कक्षा में था, तो गणित और बिज्ञान में हमारा हाथ शुरू से ही तंग था (और आज भी है). जीवविज्ञानं के सरजी (अब मा'साब - सरजी बन गए थे) ने न जाने मुझ में क्या देखा - डेस्क से खड़ा कर दिया और केमिस्ट्री के कुछ HO2 जैसे फार्मूले पूछने लगे, (जहीर ही है, की जब उन्होंने सोच समझ कर मुझ से पूछा था तो उनको इतना तो मालूम ही था की मुझे नहीं आते) और मैंने भी सरजी की अपेक्षा पर खरे उतारते हुए अपनी गर्दन हिला दी. बस फिर क्या था रावल सरजी नै आव देखा न तव, पिल पड़े मुझ पर. पता नहीं कितने थप्पड़ मारे. वो भी तेज़ तेज़ मुहं लाल हो गया. आज भी बेटे की केमिस्ट्री की किताब देखता हूँ तो एक हाथ स्वत की मुंह पर चला जाता है. - बात थप्पड़ तक ही सिमित नहीं थी "हरामजादे पड़ते नहीं - कल हमारा मेट्रिक का रिजल्ट डाउन करवायेगे. आब कहेगा - कान का पर्दा फट गया, - कल बाप को बुला कर प्रिंसिपल के पास जा कर मेरी शिकायत लगायेगे." पिरोड़ ख़त्म होने के बाद में तो सर झुका कर बैठा रहा पर - बाकि क्लास नें मेरी और सरजी की एक्टिंग की क्या बताएं.

अब सोचते हैं की सरजी नें खामखा ही मारा, अगर आज केमिस्ट्री के फोर्मुल नहीं आते तो क्या रोटी नहीं खा रहे - जिंदगी में किसी मुकाम पर पीछे हैं क्या. हाँ गणित आता होता तो अच्छा था . आज प्रेस में हिसाब किताब में कई बार गड़बड़ हो जाती है.
ऐसी बात नहीं है की मास्टरों ने ही हमारी बजाई. जब हमें मोका लगता हम भी बाज़ नहीं आते थे. आठवी क्लास में एक मा'साब नें एक प्रसिद्ध दूकान से पकोड़े मंगवाए, हम पकोड़े तो ले लिए पर बाल सुलभ हरकतों की वजह से पकोड़े का लिफाफा हिलाते हुवे स्कूल ला रहे थे की लिफाफा हाथ से छूट कर रोड पर गिर गया और पकोड़े बिखर गए. अब बिखर गए तो कोई बात नहीं - पर बिखरे वहां थे जहाँ पर गोबर (सुखा) पड़ा था. हमने बड़े जतन से पकोड़े एकठे किये पर उनमें गोबर का बुरादा लग गया था. समझ नहीं आया क्या करें. फिर भी दिमाग(?) था .. पकोड़े दूकानदार को वापिस दे कर बोले की मा'साब नें बोला है दुबारा गर्म कर दो. दूकानदार नें दुबारा गर्म के दे दिए और हमने कांपते हाथों से मा'साब को दिए. शुक्र है पकोड़े ज्यादा क्रिस्पी बन गए थे........

Wednesday, November 24, 2010

टिपण्णी एक नशा है इस से कोइए भी नहीं बचा

tippanni का दलदल एक ऐसा दलदल है ,
एक ऐसे खुसबू है जो हर आदमी पाना चाहते है
जैसे शादी का लड्डू जो खई वोह जाने
और जो न खिए उ खाना चैहे
उसी तरह से यह तिपनी का है
किसी को बिने ताम झाम के बहुत मिल जाती है
और किसी को बहुत कुछ करने के बाद एक थो मिलती है
भाई नसा बहुत तरह का होता है
किसी को बीडी का ,किसी को सिगरेट का ,किसी को तम्बाकू का ,
किसी को अफीम का ,किसी को भंग का ,किसी को सोमरस का ,
ब्लॉगर को सिर्फ एक नसा होता है तिप्पद्दी देने का ,
और अपने लिखे पर टिपण्णी आने का इन्तिज़ार होता है
आप लोगो के vichar saadar amantratit है

Tuesday, November 23, 2010

आज सूअर महामात्य ...........

मुझे बहुत ताज्जुब हुई की एक दोस्त ने कहा कि २-४ महीने के बात सूअर का मांस खा लेना चाहिए ? एक ब्राह्मण से आईसी बात ? मुझे ताज्जुब हुवा. वो बोले घबराओ मत.... जो इंसान सूअर का मांस खा लेता है तो उस पर मुस्लिम तांत्रिक का किया कराया नहीं लगता..... मैंने कहा, अमा क्या बात कर रहे हो... क्या आज के यूग में भी किएय कराये की बात कर रहे हो.

वो बोला, हमारी पंजाबी सम्युदाय में तो है, पता नहीं और लोगों में भी हो सकता है,- कि सूअर का दांत सोने के लोकेट में गढ़वा कर बच्चे के गले में दाल दो तो उसको नज़र नहीं लगती.... ज्यादा रोता नहीं, दूध बक्त से पी लेता है.

अच्छा, मुझे ताज्जुब हुवा....

पर वो तो आज हमारे ज्ञान चाक्षुक खोलने का मूड बना रखे थे..

बोले आपको मालूम है कित्ता सूअर का मांस निर्यात होता है....

जाहिर सी बात है, हमने हमें आयात और निर्यात के बारे में कुछ भी नहीं मालूम ... और मांस के निर्यात में तो बिलकुल ही नहीं.... सो स्वाभाविक रूप से हमने ‘न’ में अपनी गर्दन हिला दी...

उनका उपदेश जारी रहिया..

यूरोप देशों में सूअर के मांस का बहुत प्रचालन है...... हिन्दुस्तान से काफी मात्र में सूअर का मांस निर्यात होता है ... जिससे देश जो बहुत मात्र में विदेश आय होती है.

दूसरी बात, सूअर पलने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं है, जैसे की भैंस, बकरी या अन्य कोई दुधारू जानवर पालने में है.... आप पिगरी फार्म खोलिए..... दो चार शादी गृह वालों से कोंटेक्ट रखिये और बचा हुवा फालतू खाना आपके पिगरी फार्म में भेज देंगेई....

सूअर प्रजजन बहुत ज्यादा करता है और बच्चे भी बहुत ज्यादा पैदा करता है.... उस फार्म में एक तालाब भी बनवाओ – जिसमे की मच्छली पालन होगा... सूअर की विष्टा मछली के लिए आहार है.... बहुत अच्छा आहार...... मछली देश में बेचो और सूअर विदेश में.

सूअर के बच्चे भी जल्दी बदते है...... यानी प्रोडक्शंन चालू..... मांस बहुत तेज़ी से बढता है – आप किसी भी जानवर से उसकी तुलना कर लें........

जिसको वज़न बदाना है तो सबसे आसान उपाय : सूअर के मांस खाया जाए...... तुरंत चमत्कारी रूप से वज़न बदता है....

ऐसा भी होता है, मुझे सुन कर बहुत ताज्जुब हुवा.......

आपके सुझाव के लिए कोमेंट्स बॉक्स खुला है..