अभी दीपक बाबा की पोस्ट पर इस जुमले पर नज़र पड़ी........ पता नहीं कहाँ की बात उन्होंने कहाँ खत्म की...... लेकिन अंत में एक विचारनिए बात कह गए.
आज हमारे देश में कुशल कामगारों की बहुत आवश्यकता है....... ये ठीक है कि सरकार ने प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य कर दी है पर ये अर्ध शिक्षित व्यक्ति तो दंग के अर्ध कुशल मजदूर भी नहीं रहे......
प्लंबर बुला लो या फिर बिजली वाला.......... सही कारीगर नहीं मिलते. ये कारीगर जो की किसी भी उद्योग के जरूरी अंग होते हैं... इनके बिना कोई भी मशीन बेकार है जब तक चलाने वाले नहीं.
आज भारतीय मानुष काम नहीं करना चाहता – चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो. जिस तब्बके के बच्चे आगे नहीं पढ़ना चाहते सरकार को उनके लिए कुछ वोकेशनल ट्रेनिंग का इंतज़ाम करना चाहिए... ये ठीक है की ये वोकेशनल ट्रेनिंग आज कक्षा दस के बाद है ...... पर इसे आठवी कक्षा के बाद चालू करन चाहिए और इसमें निजी क्षेत्र को भी आगे आना चाहिए.....

