Friday, August 24, 2012

तिरंगे को उल्टा लहराया...aur kuch nahi hua..

अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। युवा लोकशक्ति पार्टी ने पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में शाहरुख के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
शाहरुख खान का नाम इससे पहले भी सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने, आईपीएल मैच के दौरान झगड़ा करने और सौरभ गांगुली व शोएब के बीच हुए विवाद में आ चुका है। 
 
युवा लोकशक्ति पार्टी के सचिव रवींद्र बह्मे का कहना है कि राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक तिरंगे का यदि कोई भी अपमान करता है, तो उसे कतई सहन नहीं किया जायेगा। 
 
इसी मकसद से हमने तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2011 में भारत ने जब वर्ल्ड कप जीता था, तब रात भर चले जश्न में अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी कार लेकर सड़कों पर निकल पड़े थे। इस मौके पर वे अपने साथ तिरंगा लेकर आये थे और कार पर खड़े होकर तिरंगे को उल्टा लहराया था।
 
यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। जिससे साफ होता है कि शाहरुख खान ने तिरंगे का अपमान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसी संगठन ने कुछ दिनों पहले मॉडल गहना वशिष्ठ के खिलाफ भी पुणे पुलिस में तिरंगे का अपमान करने का मामला दर्ज कराया था। 
 
इस मामले में पुणे पुलिस ने शनिवार को मॉडल गहना को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले में पुलिस शाहरुख के साथ क्‍या करेगी, यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है। संभव है कि उन्‍हें समन भेजा जाए और नहीं आने पर गिरफ्तार भी किया जाए।  

जय बाबा बनारस।..

1 comment:

  1. तिरंगे का सम्मान सभी को करना चाहिए : चाहे वो नेता हो या अभिनेता.

    ReplyDelete