Thursday, August 2, 2012

और बसा लो बंगला देसी ...

छह लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। चार मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है। सभी नोट बढि़या क्वॉलिटी के हैं। 

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि बड़ी संख्या में नकली नोट मुकरबा चौक के पास लाए जाएंगे। दो लोग वहां आए। उनसे फर्जी कस्टमर ने डील की। इसी दौरान पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 1,90,000 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। यह नोट बढि़या क्वॉलिटी के थे। मुलजिमों के नाम अबरार और फिरोज सैफी हैं। इन्होंने बताया कि उनका साथी फारूख नकली नोटों का सप्लायर है। फारूख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8,500 रुपये बरामद कर लिए गए। वह दर्जी है और सीलमपुर में रहता है। 

छह महीने पहले वह बशीर के संपर्क में आया था। बशीर ही उसे नकली नोटों के धंधे में लाया था। वह मुरादाबाद में रहता है। उसके कब्जे से चार लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। उसने बताया कि उसे नकली नोटों की सप्लाई पश्चिम बंगाल के मालदा से होती है। उस मालदा ले जाया गया, लेकिन वहां उसका सप्लायर अजीबुल फरार होने में कामयाब हो गया। अबरार और फिरोज सैफी लोनी की पूजा कॉलोनी में रहते हैं। इन्हें एक लाख रुपये कीमत के नकली नोट 55,000 रुपये में दिए जाते थे।


और बसा लो बंगला देसी ....




जय बाबा बनारस 

4 comments:

  1. अर्थव्यवस्था पर भी आक्रमण..

    ReplyDelete
  2. छूट जायेंगे भाई, देश की धर्मनिरपेक्षता बरकरार जरूर रखी जायेगी, देश बेशक न रहे|

    ReplyDelete
  3. अर्थ ही नहीं संपूर्ण व्यवस्था पर आक्रमण।

    ReplyDelete