Showing posts with label प्रेम. Show all posts
Showing posts with label प्रेम. Show all posts

Thursday, January 2, 2014

जंगल के कुत्ते और उनका आपसी प्रेम ...

एक दिन की घटना : जंगल में दो कुत्ते एक जंगल में आपस में लड़ रहे थे।।
उसने एक कुत्ता ऐसा था जो अपने को दुसरे कुत्ते से ज्यादा इमानदार बताता था।। दोनों कुत्ते जोर जोर से एक दुसरे पर खूब भोंक रहे थे तभी एक बिजनेसमैन बाज जो की इटली की एक कुतिया के इशारे पर जंगल में आया उसने दोनों कुत्तों की एक फाइव स्टार गुफा में मीटिंग करायी और कहा की यदि तुम लोग ऐसे ही लड़ते रहे तो शिकार नहीं कर पाओगे और जंगल में सज्जनो और शाकाहारियों की सत्ता हो जाएगी एवं जंगल स्वर्ग बन जायेगा ।।
एक काम करो तुम दोनों एक दुसरे पर थोडा थोडा भोंको मगर एक दुसरे को कभी काटना मत और शिकार करते रहो मिल बाट कर खाओ इस प्रकार इटली की कुतिया भी खुश रहेगी जिसने मुझे यहाँ भेजा है और इस जंगल में शेर नहीं आएगा।। इस प्रकार दोनों कुत्तों में समझौता और गठबंधन हो गया।।
थोड़े दिन बाद : दो कुत्ते एक दुसरे के ऊपर भोक भोंक कर मिल बाट कर शिकार खा रहे थे।।



जय बाबा बनारस .....

Friday, November 8, 2013

एक ओर सच्ची प्रेम कहानी:

एक ओर सच्ची प्रेम कहानी:

एक सुवर को मुर्गी से प्रेम हो गया,
मुर्गी भी सुवर को प्रेम करने लगी,
पर यह प्रेम पसंद नहीं आया,
दोनों के घरवालों को,
सुवर और मुर्गी का प्रेम,
न देखा कभी न सुना,
समझाया फिर धमकाया,
पर प्रेम अँधा होता है,
दोनों नहीं माने,
घर छोड़कर भाग गए,
रहने लगे लिव-इन रिलेशनशिप में,
एक रात सुवर ने चुम्बन लिया मुर्गी का,
सुबह दोनों मृत पाए गए,
डाक्टरी जांच से पता चला,
सुवर मरा बर्ड फ़्लू से,
मुर्गी मरी स्वाईन फ़्लू से.

शिक्षा पर वही पुरानी सच्ची प्रेम कहानी वाली

शिक्षा : अंतरजातीय प्रेम हमेशा खतरनाक होता है इसलिये माँ - बाप की इज्ज़त करो और उनकी पसंद से ही शादी करो


जय बाबा बनारस .....

Wednesday, January 4, 2012

काशी बनारस के कबीर दास..................


काशी बनारस के कबीर दास....काशी के इस अक्खड़, निडर एवं संत कवि का जन्म लहरतारा 
के पास सन् १३९८ में ज्येष्ठ पूर्णिमा को हुआ।
कबीर की वाणी..
१.बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर।
पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।।

2.पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय
ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय।।

३.जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिये ज्ञान।
मोल करो तलवार का पड़ा रहने दो म्यान।।
४.पाहन पूछे हरि मिले तो मैं पूजूँ पहार ।
ताते यह चाकी भली पीस खाय संसार।।
४.कंकर पत्थर जोरि के मस्जिद लयी बनाय।
ता चढ़ि मुल्ला बांग दे क्या बहरा हुआ खुदाय।।

जय बाबा बनारस.............................

Wednesday, February 2, 2011

प्रेम के बदले प्रेम दे सकते हो

एक बच्चा रोज अपने घर के पास के एक पेड़ के नीचे खेलने आता था। कभी वह पेड़ के चारों ओर घूमता, कभी नाचता। धीरे-धीरे उस पेड़ को बच्चे से प्रेम हो गया। अब पेड़ भी अपनी शाखाओं को नीचे कर देता ताकि उसकी नर्म पत्तियां उसके लाड़ले को सहला सकें और बच्चा उसकी शाखाओं पर लटक कर खेल सके।

बच्चा बड़ा होने लगा। वह कभी फूल तोड़ता, तो कभी फल खाता। कभी उसके फूलों का ताज पहन कर खुश होता। समय निरंतर बहता रहा। बच्चे का आना धीरे-धीरे कम होने लगा। फिर भी, जब कभी वह आता और उसकी शाखाओं पर चढ़ कर जोर-जोर से झूलता तो वृक्ष को बहुत खुशी होती।
फिर वह कभी आता, कभी नहीं आता। प्रेम एक प्रतीक्षा है। पेड़ की शाखाएं मन ही मन पुकारतीं, ओ मेरे बच्चे, मेरे पास आओ। पर लड़के की दुनिया फैल रही थी। वह पेड़ की परिधि से बाहर निकल रहा था। लंबे समय के बाद एक बार वह उस वृक्ष के पास आया। उस पेड़ की शाखाएं बोलीं, आओ हम तुम्हें याद करते हैं।

लड़का बोला, समय बदल गया है। अब मुझे पैसों की जरूरत होती है। उसके लिए मुझे कई जगहों पर जाना पड़ता है। तुम्हारे पास मैं कैसे और कब आऊं, तुम मुझे क्या पैसे दे सकते हो? पेड़ असमंजस में पड़ गया कि मैं तुम्हें पैसा कैसे दे सकता हूं। पैसा तो मनुष्य के पास होता है, पर मैं मनुष्य नहीं हूं। मेरे पास तो ऐसा कुछ भी नहीं है। हां, तुम मेरे फल तोड़ लो, उसे बेच कर तुम पैसा पा सकते हो।

लड़के ने वैसा ही किया। उसने बहुत सारे कच्चे- पक्के फल तोड़ लिए। इस कोशिश में पेड़ की कुछ शाखाएं भी टूट गईं। किंतु पेड़ खुश था कि वह जिसको प्रेम करता है उसके काम आया।
छोटा बच्चा जो अब बड़ा हो चुका था, वह फल बेचकर पैसा कमाने लगा। इस कोशिश में वह फिर उस पेड़ को भूल गया। और पेड़ फिर बेचैन होने लगा। उसकी शाखाएं फिर हवाओं को संदेश देने लगीं। इस बीच वह लड़का एक प्रौढ़ आदमी बन गया।

एक दिन घूमता हुआ वह पेड़ के पास से गुजरा, तो पेड़ ने उसे पुकारा, तुम तो मुझे भूल ही गए। मैं तुम्हें कितना याद करता हूं। उसने कहा, कैसे आऊं तुम्हारे पास, मुझे घर बनाना है। पेड़ बोला, हां, मनुष्य तो घर में ही रहते हैं। मैं खुली हवाओं में रहता हूं, इसलिए मुझे उसके महत्व का अंदाजा नहीं होता। किंतु तुम्हें तो चाहिए ही। तुम ऐसा करो कि मेरी शाखाएं काट लो। इससे शायद तुम्हारा घर बन जाए।

उसने आरी से पेड़ काट डाला। पेड़ एक ठूंठ बन कर रह गया , किंतु वह खुश था कि जिसको वह प्रेम करता है उसके काम आया। वह लकड़ी लेकर गया और एक आलीशान घर बनाया।

लेकिन कुछ दिनों बाद वह आदमी फिर उस ठूंठ बने पेड़ के पास लौटा। कहने लगा , मैं ने तुम्हारा सब कुछ ले लिया , फिर भी तुम सोच रहे हो कि आज मुझे कुछ नहीं दे पाओगे। पर आज मैं कुछ लेने नहीं आया क्षमा मांगने आया हूं तुम से। पेड़ ने कहा , प्रेम के बदले प्रेम दे सकते हो तो दो , मेरे पास क्षमा नहीं है। वह उस ठूंठ से चिपक गया और रोने लगा क्योंकि अब वह खुद बूढ़ा हो रहा था और बच्चों की नजर में ठूंठ हो गया था।

आज उसने उस ठूंठ के पास नन्हा पौधा लगाया और बोला , यह नन्हा पौधा तुम्हारा अस्तित्व बनेगा , किंतु तुम इसे किसी से प्रेम करना मत सिखाना। वृक्ष बोला , पर यही तो हमारी प्रकृति है। हमें तो प्रेम देना ही है , चाहे हमारा अस्तित्व समाप्त ही क्यूं न हो जाए।

Friday, October 29, 2010

कोई दुश्‍मन नहीं ऐसा लगता

प्रेम से ही दुनिया चलती है aगर आप प्रेम करना जानते है तो सब कुछ जानते है
आज एक ब्लॉग पर गए एक लाइन बहुत अच्छी लगी आप के सामने है
प्रेम से कोई दो शब्‍द बात कर ले
तो पूरी पृथ्‍वी में कोई दुश्‍मन नहीं /
अगर कुछ नहीं कर सकता तो प्रेम ही कर
प्यार से तो दुश्मन भी अपना हो जाता है