Saturday, September 25, 2010

क्या जाती आप को रोटी देती है,क्या मंदिर और मस्जिद आप को रोटी देते है

आज रविवार का दिन है छुट्टी का दिन है सुबह सुबह कुछ लोगो के ब्लॉग पर जाकर कुछ पढ़ा
कोई मंदिर पर ,कोई जाती पर बहुत ही बिशेष बल दे रहा है
मेरी समझ में एक बात नहीं आती है की क्या आपलोगों को जाती रोटी देते है
आप लोग कल से काम पर म़त जाओ फिर देखो की क्या आप की जाती के लऊगआप की रोजमर की जरुरत को पूरा करने में सक्षम है जवाब होगा --नहीं
जब जबाब नहीं में है तो फिर कियो जाती का हो हल्ला करते हो
रह गए मंदिर और मस्जिद की बात क्या मंदिर और मस्जिद आप को रोटी देते है ----जबाब होगा ---नहीं
तब फिर कियो कहते है की यह मेरा मंदिर है और यह मेरी मस्जिद है ---यह सब उनलोगों की करामत है जिनलोगो के पेट भरा है वोह लोग अपने मनोरंजन के लिया यह सब नाटक करवाते है
अपना पेट आप नै खुद ही भरना है ,एक बहुत बड़ी आबादी को इन सब से कोइए लेना देना नहीं है
बल्कि वोह सब लोग तो इन सब के नाम से जो हो हल्ला होता है उस से डरते है
जैसे जाट आन्दोलन करिओ नै दिल्ली में जम कार उत्पात मचाया
बेचारा रेहड़ी वाला उसका सामान लूट कार खा गए रेहड़ी पलट दी
यह पुछा था की वोह किस जाती का है वोह तो सदमे मेंआगया उसकी तो रोजी रोटी वोही थी
क्या जाट नेता लोगो नै उसकी रोजी रोटी का दुबारा इन्तिज़ाम क्या ---जबाब होगा ---नहीं
वोह बेचारा रेहड़ी वाला खुद ही दुबारा अपनी रोजी रोटी का इन्तिजाम करेजा
इसी लिया कहता हूँ की यह सब हम को आप को रोजी रोटी नहीं दे सकते ही ---केवल आप का सोसण कार सकता है इन सब से बचो और अपने आप को आगे ले कर तरक्की करो

करामाती आइना

"आइना भी क्या चीज बनाई है
अचानक एक दिन आईने में खुद को जो हमने गौर से देखा,वो दिन था और आज का दिन हे खुद के सिवा कोई अच्छा नही लगता.कल कुछ लोग थे अपने जिनके चेहरे पर झिल्लियाँ नकाबों सी थी नकाब हट गए सारे अब उनमे कोई अपना सा नहीं लगताधुंध छट गई दिल की रिश्तों के मायने बदल गए हैं सारे अब तो अजनबी करामातों से भी डर सा नहीं लगता ."

कल को बच्चा भी ब्रांडेड होगा ???????

आज दीपक बाबा जी पोस्ट पढ़ी आप भी पढ़े लिंक http://deepakmystical.blogspot.com
आज का बाज़ार वाद पर आप के अपने किस तरह से आप के उपर हावी ही

जमाना बदल गया है – प्यारे, तू भी बदल


जमाना बदल गया है – प्यारे, तू भी बदल.

सही में, जमाना कितना बदल गया है. आज बुद्धू-बक्से (टी वी को हम यही नाम दिया करते थे न) से होकर बाजार हम पर कितना हावी हो गया है – ये बात आज अपने 11 वर्षीय बेटे (और मोहल्ले में उसके मित्रगण) को देख कर लगती है. पापा आप पुराने हो?

गाँव के नाम पर – नाक सिकोड़ कर कहता है – नहीं पापा वहाँ नहीं जाना. क्यों ? पापा – वहाँ पोटी कि स्मेल आती है (भैंस के गोबर की) ये बालक वहाँ का दूध नहीं पीना चाहता. गन्दी भैंस से निकला है. घर में अगर गाँव से आयातित मक्खन आ जाये – तो इनको पसंद नहीं – इनको चाहिए अमूल बटर.

अब आप क्या कहेंगे.

पापा आप गाडी कब लोगो ?

बेटा, क्या जरूरत है, (मैं दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करता हूँ)

नहीं पापा, कुआलिस लो?

बेटा – मारुती ८०० क्यों नहीं

नहीं पापा, that’s old one

Ok, मैं चुप हो जाता हूँ.


बेटा, इन छुट्टियों में हम मनाली घूमने जायेंगे ?

नहीं पापा – न्यूजीलैंड?

अरे .............. क्यों

नहीं पापा – न्यूजीलैंड? क्यों का जवाब उसके पास नहीं है – पर मैं ये मानता हूँ कि, उसके क्लास फैलो विश्व भ्रमण का चस्का लग गया है तो ये कैसे पीछे रहे.


बेटा, आज रोटी क्यों नहीं खाई ......... क्या पापा रोज-रोज रोटी. क्या मतलब. मुझे रोज रोज रोटी नहीं खानी. फिर क्या ? पिज्जा, ब्रेड-ऑमलेट और सैंडविच. रोटी तो ये इंडियन खाते हैं.

तो, तू इंडियन नहीं है ..............

.......... हुम्म्म्म्म्म्म्म्म्म्म

अच्छा.



फलां – साबुन लाना, फलां पावडर लाना (दूध में डालने हेतु), फलां टूथ पेस्ट लाना. यानी ये पीड़ी हर जगह से ब्रांडिड है. या ये माना जाये – कि ये आज़ाद देश और आज़ाद ख्याल के गुलाम व्यक्तित्व बन चुके हैं. जैसे पहनने के, ओढने के, पीने के, खाने के – हर चीज़ के ब्रांड हैं. और उस ब्रांड के बिना ये जी नहीं सकते.

और ये लोग आज खामख्वाह ही बड़े-बड़े माल में घूमना चाहते हैं – और वहीँ से खरीदारी करना चाहते हैं. बनिया कि दूकान अब इनको ओल्ड फैशन लगती है.




हम जब ४-५ कक्षा में थे – हमारे आदर्श – भगत सिंह, आज़ाद, नेताजी बोस जैसी शक्सियत होती थी. पर आज इनकी – शाहरुख खान, जान अब्राहिम और जान सीना (शायद wwf) वाले हैं.

इस समय चाणक्य जैसे नीतिकार अगर होते तो उन्हें दुबारा सोचना पड़ता....... आज ८ साल के बालक को आप प्रताड़ित नहीं कर सकते. ये मेरा मानना है.

आज ये पीडी इन्टरनेट में मुझ से ज्यादा जानती है. उनको कई वेबसाइट पता हैं – जो स्कूल में बच्चे आपस में शेयर करते हैं. विंडो सेवेन आपने अपने कम्पुटर में डाली हो या नहीं – उनको चाहिय. और सबसे मजेदार बात ये है कि उनको विन्डोज़ सेवेन के कई नए फंक्शन मालूम है – जो आपको मालूम नहीं. और उनके पास किसी वेबसाइट का एड्रेस भी है जहाँ से ये डाउनलोड हो सकती है.

जैसे कर्ण को कुंडल और कवच जन्म से मिले थे – उसी प्रकार मोबाइल फोन इनको मिला है. कौन सा नया मॉडल, किस कंपनी का, कौन-कौन से नए आप्शन इसमें है. ये आपको किसी प्रशिक्षित सेल्समैन कि तरह समझा देंगे................... और बता भी देंगे – पापा अमुक ही लेना.

याद आता है जब स्कूल में फीस के नाम पर 40 पैसे चंदा दिया जाता था (हाँ तब हम फीस को चंदा ही कहते थे) और १० तारिख निकल जाने के बाद भी जब नहीं दे पाते थे – तो मा’साब वापिस घर भेज देते थे – जाओ चंदा लेकर आओ. इसी वज़ह से जब क्लास में खड़ा करते थे – ऐसा लगता था – मानो जमीन फट जाए – और हम बीच में समां जाए. बहुत ही शर्म आती थी. आज बच्चे से पूछो – बेटा इस बार आपका स्कूल फीस का चेक जमा नहीं करवा पाए – मेम ने कुछ कहा तो नहीं ? तो वो हँसता है ?

बताओ भाई ?

कुछ नहीं ?

कुछ तो बोला होगा

कुछ नहीं ? मुहं कि एक विशेष सी आकृति बना कर वो कहता हैं.

वो मैम बला बला बला बला बला बला बला बला बला कर रही थी.........


अब बताइये ............... कैसे निभाएंगे आप इस पीड़ी के साथ?

हैं न यक्ष प्रशन .




बहरहाल, जय राम जी की.

और मेरा मानना ये है कि ये सब बाजारवाद का ही परिणाम है।
अगर यही हाल रहा तो कल को आपकी बच्चे भी ब्रांडेड होंगे ???????????????

Thursday, September 23, 2010

सुंदर,सुन्दरता,सुंदर संसार

सुन्दरता का कोइए पैमाना नहीं होता ही ,सबका सुंदरता का पैमाना अलग अलग होता है,कुछ सुंदर होता है कुछ अतिसुंदर होता ,सुन्दरता के बारे में कह जाता है की सुंदर वास्तु देखने के लिया होती है चुनने के लिया नहीं,
सुंदर सब्दो को सुन कार मन में खुसी का अहसास होता है ,सुन्दरता का मानव जीवन में होना अति जरुँरी है ,
मानव मन को अपना मन सुंदर रखना चाहिय ,
तन भी सुंदर ,मन भी सुंदर,तभी आप को सारा संसार बहुत ही सुंदर दिखाई देगा ----------------सुंदर संसार

Wednesday, September 22, 2010

भूल गया सब कुछ याद नहीं अब कुछ

भूल गए सब कुछ याद नहीं अब कुछ बात य ही मामूली ,
कितना आसान है यह कहना की में तो भूल गया ,
आप के इतना भर कहना से पता नहीं सामने वाले पर क्या बीती यह शायद आप को नहीं मालूम ,
क्या आप कभी कुछ भूले है ,यात्रा का टिकेट ,टेलेफोन का बिल, बिजली का बिल, सब्जी का लाना ,बीबी का जनम दिन ,कभी न कभी तो हर आदमी कुछ न कुछ तो भूलता ही है ,भूलना आदमी की फितरत में शामिल है ,
कभी कभी लोग भुलाने का नाटक भी करते है की यार में तो भूल गया क्या आप के साथ कभी भूलने का इत्तफाक हुआ है अगर हुआ है ---------------------------------------

Tuesday, September 21, 2010

सतयुग में राम की महिमा और कलयुग मै दाम की महिमा

सतयुग से लेकर आज तक राम की महिमा का बखान होता है,
राम का नाम लेकर न जाने कितने ही लोगो नै अपने को तर लिया है
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंत कल पछ taye गा जब प्राण जाये छूट ,
राम का नाम आज कल जो लोग कलयुग में लe rahe है, मौज कार रहे है ,
आज कल कलयुग में दाम की बहुत महिमा है इस के liye लोग कुछ भी कर सकते है .किसी नै कहा है
तुलसी जग में दो बड़े दामोदर और दाम ,दामोदर बेठे रहे दाम करे सब काम ,
आप के पास दाम है तो सब काम आसान है दाम है तो राम है नहीं तो राम नाम स--------है

Monday, September 20, 2010

इंतज़ार ,इंतज़ार,इंतज़ार,इंतज़ार,इंतज़ार,

दुनिया का हर आदमी इन्तिज़ार का मज़ा लेते ही ,इन्तिज़ार का जो मज़ा होता ही बहुत ही मजेदार होता ही ,आशिक को अपनी महबूबा का इंतज़ार रहता है,
किसी ko रेलगाड़ी का इन्तिज़ार होता hai,किसी को जहाज का इन्तिज़ार होता है,
विधार्थी को परीशाफल का इन्तिज़ार होता है ,सबको किसी न किसी का इन्तिज़ार होता है ,
किसी के आने का इंतज़ार ,किसी के जाने का इन्तिज़ार ,
यह इन्तिज़ार का समय बहुत ही बेसब्री से काटना पड़ता है ,
इस समय हमको भी किसी का इन्तिज़ार है ,तभी हम यह लिख रहा है-----------
आप के इन्तिज़ार में आपका ----थोडा इन्तिज़ार का मज़ा लीजिये