
ये बंटी चोर पत्ता नहीं किस भले मानुस के लेख के हेडिंग चुरा कर हर जगह बांटता फिर रहा है? पहले समयचक्र वाले मिश्र जी परेशान थे, फिर एक दीपक बाबा त्राहिमाम दिखे.
हंसी भी आती ही – और कुछ क्षोभ सा भी होता है. हमने भी एक बार किसी ब्लोग्गर कि कविता उड़ा कर अपने ब्लॉग में चस्पा कर दी थी..... पर ये सब अनजाने में हुवा था.... कई लोगों के कमेंट्स आये – किसी ने नाराज़गी दिखाई ......... किसी ने समझया.
हमें पता चला कि हम जो कर आये- वो चोरी है.
पर आजकल ३ दिन से इस बंटी चोर ने ब्लॉग जगत में हल्ला मचा रखा है........ आपकी क्या राय है. बंटी चोर के बारे में आपके सुझाव आमंत्रित हैं.